बिलासपुर

पुरानी रंजिश में युवक पर कैंची से हमला….. सरकण्डा थाना क्षेत्र में हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अतुल यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हर्ष जायसवाल नूतन चौक में पान ठेला संचालित करता है। 22 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने दोस्त जय भोसले की दुकान से बीड़ी लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात आरोपी अतुल यादव से हुई। पूर्व में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर अतुल ने हर्ष को अपने पिता से दोबारा बात करने को कहा। लेकिन हर्ष ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह पहले ही बात कर चुका है।इसी बात पर अतुल यादव नाराज हो गया और हर्ष के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब हर्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखी कैंची से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में हर्ष को माथे, दोनों गालों और पेट के पास गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद हर्ष को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह थाना सरकंडा पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...