मुंगेली

अवैध धान परिवहन, भंडारण पर की जा रही कार्रवाई…778 क्विंटल धान जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली– जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों, बिचौलियों और अवैध धान परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली राजस्व अनुविभाग अंतर्गत 777.80 क्विंटल अवैध धान जप्त कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एसडीएम मुंगेली ने बताया कि तहसील मुंगेली अंतर्गत अवैध रूप से धान खपाने वाले 08 कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 497 क्विंटल अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जरहागांव तहसील अंतर्गत 04 कोचियों पर कार्यवाही करते हुए 281 क्विंटल धान जब्त किया गया।उन्होंने बताया कि कमल ट्रेडर्स, रायपुर रोड, मुंगेली में राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब 84 क्विंटल धान जब्ती की कार्यवाही की गई।

इसी तरह दुर्गा एवं लक्ष्मी ट्रेडर्स, रायपुर रोड, मुंगेली में करीब 50 क्विंटल, जायसवाल कृषि ट्रेडर्स, चारभाठा में 68 क्विंटल और अग्रवाल गल्ला, रायपुर रोड, मुंगेली में 10 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मुंगेली और जरहागाँव तहसील मिलाकर पूरे अनुविभाग में अब तक 12 कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा 778 क्विंटल अवैध धान जप्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। बता दें कि कलेक्टर ने जिले में अवैध धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी तथा सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में राजस्व मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान पर लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत... परिवार में छाया मातम, 77 वें गणतंत्र दिवस पर गंधर्व समाज ने हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व...राष्ट्रभक्ति से सरोबार रह... तारबाहर क्षेत्र में सौतेले भाई पर धारदार हथियार से हमला..आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज गणतंत्र दिवस पर मल्हार धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण, रंजीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,... VIDEO मल्हार: बस स्टैंड स्थित पान दुकान में दूसरी बार चोरी… सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर मुख्यमंत्री से मिले प्रेसक्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारी.. पत्रकार कालोनी और भूमि आबंटन क... बिलासपुर: 77 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा...गरिमामय सम... कोरबा : बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... 5 महिलाएं व 3 युवक हिरासत में, संदिग्ध गतिविधियों की शि... रतनपुर: आमरण अनशन के बाद प्रशासन आई हरकत में...राम दरबार अतिथि निवास की सील हटाने आदेश जारी शातिर मोबाइल चोर बुलुट गिरफ्तार....गस्त पर निकली पुलिस की सक्रियता से चोरी का खुलासा,