
डेस्क

लाल खदान रेल्वे फाटक पर रेल विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आर.ओ.बी. का निर्माण किया जा रहा है जो सन् 2011-12 में पूर्ण हो जाना था। लगातार निर्माण के समय में वृद्धि और लागत में वृद्धि होती चली जा रही है। लाल खदान आर.ओ.बी. के अगल-बगल रहने वालो की नरक यात्रा 8 सालों से जारी है। कुछ माह पूर्व राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग सेतु निगम द्वारा उसे प्रारंभ करा दिया गया था, लेकिन रेल्वे ने परीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी कारण से आवा-गमन बंद करा दिया। समाचार पत्रों के माध्यम से रेल विभाग के सीनियर पी.आर.ओ. जोन ने बयान देकर यह घोशणा की थी कि आर.ओ.बी. में आये फाल्ट को 10 सितम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा और पुल जनता के लिए प्रारंभ हो जाएगा। आज 12 सितम्बर होने के बाद भी रेल विभाग द्वारा अधिकृत रूप से कोई घोशणा प्रारंभ होने केा लेकर नहीं की गयी और ना ही कब प्रारंभ होगा इसकी घोशणा की गयी।