बेलतराभाजपा

पूरे बिलासपुर जिले में भाजपा सदस्यता अभियान को मिल रहा भारी रुझान

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर आमजनता के बीच अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फलस्वरूप भाजपा के सदस्यता अभियान को भारी सफलता मिल रही है, पूरे देश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी सदस्यता अभियान चलाया रहा है।
इस कड़ी में आज बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम खैरा में पहुॅच कर जनसम्पर्क करते हुए ग्रामीणजनों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके पर यहॉ स्वस्फूर्त रूप से बड़ी संख्या में लोगों को ऑनलाईन भाजपा की सदस्यता दिलाई गई, यह अभियान 11 अगस्त तक जारी रहेगा। विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भाजपा की रीतियों-नीतियों से आमजन काफी प्रभावित है और स्वस्फूर्त रूप उत्साहपूर्वक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि भाजपा सदस्यता संगठन पर्व के तहत् जो भी व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाह रहे है वह टोल फ्री नम्बर 8980808080 को डायल कर भाजपा का सदस्य बन सकते है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में दिये गये सहयोग के प्रति लोगों को आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...