छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिजली विभाग का एक और कारनामा कुष्ठ बस्ती में रहने वालों को भेजा 75 हजार का भारी-भरकम बिजली बिल

सौभाग्य योजना के तहत एक तरफ सौ रुपए प्रति माह की दर पर बिजली देने का भरोसा देकर गरीबों को बिजली का कनेक्शन दिया गया और अब उन्हें इस प्रकार से अनाप-शनाप बिल थमाया जा रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एक तरफ बड़े बड़े बकायेदार बिजली विभाग का बिल जमा नहीं कर रहे तो वही बिजली विभाग अपने उटपटांग बिलों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है । बिलासपुर रेलवे क्षेत्र से सटे नयापारा स्थित कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ रोगी पीड़ितों का पुनर्वास किया गया है ।यहां 22 परिवार रहते हैं जिन्हें सरकारी योजना के तहत बिजली का कनेक्शन दिया गया है। कोई काम धंधा करने से लाचार इन लोगों का गुजारा भिक्षाटन या फिर लोगों के दिए दान से होता है। ऐसे में इनको संयुक्त रूप से बिजली विभाग द्वारा 75 हज़ार रुपये का भारी भरकम बिजली बिल भेज दिया गया है। कुष्ठ रोगियों के लिए यह बिल जमा कर पाना असाध्य है। सौभाग्य योजना के तहत एक तरफ सौ रुपए प्रति माह की दर पर बिजली देने का भरोसा देकर गरीबों को बिजली का कनेक्शन दिया गया और अब उन्हें इस प्रकार से अनाप-शनाप बिल थमाया जा रहा है। ऐसा सिर्फ नयापारा कुष्ठ बस्ती के साथ ही किया गया हो ऐसा भी नहीं है। रोजाना अलग-अलग गांव से ग्रामीण ऐसी ही शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंच रहे हैं। बिजली विभाग में जारी भर्राशाही और लापरवाही ग्रामीणों के बिजली बिल से उजागर हो रही है जिस पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है। सत्ता बदलते ही इस तरह की लापरवाही कई और सवाल भी खड़े कर रही है जिसके भी जवाब तलाशने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़