बिलासपुर

बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं छोड़ा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर शराब की विभिन्न ब्रांड की बोतलों के साथ गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत 14,400 रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान के सुपरवाइजर ने सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह ड्यूटी पर पहुंचा सुपरवाइजर, तब खुला चोरी का राज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुजीत चतुर्वेदी (37 वर्ष), पिता ईश्वर लाल चतुर्वेदी, निवासी दौना, थाना सरगांव, कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक, 18 और 19 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे जब वह ड्यूटी पर पहुंचे, तब दुकान में चोरी होने का पता चला।महंगी शराब की बोतलें और गल्ले की रकम गायब चोर दुकान से एक पेटी प्लेन मदिरा के 48 पाव, जिनकी कीमत 3,840 रुपये बताई गई है, चार बोतल 8 पीएम ब्लैक, कीमत 3,200 रुपये, एक बोतल ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व, कीमत 1,400 रुपये, एक बोतल मेड ऑफ प्रीमियम, कीमत 640 रुपये और एक बोतल व्हाइट एंड ब्लू, कीमत 960 रुपये ले गए। इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखे 4,360 रुपये भी चोरी कर लिए गए। इस तरह शराब और नकदी समेत कुल 14,400 रुपये की संपत्ति चोरी हुई है।

अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में सुजीत चतुर्वेदी ने सकरी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर चोरी किए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ...