अवर्गीकृत

सीएमडी कॉलेज के पास डिवाइडर पर चढ़कर कार पलटी, हादसे में घायल युवक की हालत नाजुक

उदय सिंह

सीएमडी कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । सीएमडी चौक से पुराना बस स्टैंड की ओर कार मोड़ने के दौरान अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद कार पलट गई और कार में सवार युवक चोटिल हो गया , जिसे तुरंत पास ही मौजूद जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार किसी मिथिला साहू के नाम से रजिस्टर्ड है। हादसे के बाद यहां लोगों का मजमा लग गया और कार को सीधा कर उसमें से घायल युवक को निकाला गया । फिलहाल युवक का इलाज जारी है। उसके होश में आने के बाद ही उसकी पहचान हो पाएगी। सीएमडी चौक में हनुमान मंदिर के सामने पिछले दिनों खोदे गए गड्ढे को लापरवाही पूर्वक पाट दिया गया था, जिस कारण यहा गड्ढा बना हुआ है और यही गड्ढा हादसे की वजह बना।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...