अवर्गीकृतछत्तीसगढ़

बगैर सरिया ठेकेदार ने बना दी पुल, स्लैब गिरने से खुली पोल , बड़ा हादसा टला

डेस्क

जांजगीर-चांपा के मालखरौदा ब्लाक के मंद्रागोढ़ी से सिल्ली के बीच बना पुल का स्लैब रात को अचानक भरभराकर गिर गया। इससे मालखरौदा व जैजैपुर ब्लाक का संपर्क टूट गया। इस पुल की खास बात यह है कि 10 साल पहले ठेकेदार ने बिला सरिया के ही बना दिया है। यानी पुल में बीते दस सालों से भगवान भरोसे आवागमन हो रहा है। सौभाग्य की बात है कि पुल का स्लैब जिस वक्त धंसा उस वक्त उसमें कोई आवागमन नहीं कर रहा था। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। मालखरौदा ब्लाक के मंद्रागोढ़ी से सिल्ली के बीच बने पुल से अंदाजा लगा सकते हैं। ठेकेदार ने इस पुल में स्लैब बनाते वक्त सरिया का इस्तेमाल ही नहीं किया है। यानी ठेकेदार ने इस रूट में आवागमन करने वालों को मरने के लिए इस तरह पुल का निर्माण कर दिया था। शुक्र है जिस वक्त पुल का स्लैब ढहा उस वक्त इस रूट में कोई आवागमन नहीं कर रहा था। मालखरौदा ब्लाक के मंद्रागोढ़ी से सिल्ली के बीच 10 साल पहले बना पुल का स्लैब बुधवार की रात को भरभराकर गिर गया। जिससे इस रूट में आवागमन ठप हो गया है। लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए पुल के उपर झाडिय़ों को रखकर आवागमन का बंद करा दिया है। नहीं तो लोग पुल पार करते वक्त दुर्घटना के शिकार हो सकते थे।

ग्रामीणों के मुताबिक इस पुल का निर्माण भाजपा के शासनकाल में 10 साल पहले बना है। इसके लिए तकरीबन 10 करोड़ रुपए खर्च की गई थी। बताया जा रहा है कि मंडी बोर्ड फंड के तहत इस पुल का निर्माण किया गया है। यानी अधिकारियो ने ठेकेदार से पर्याप्त कमीशन लेकर जैसे-तैसे पुल का निर्माण कर दिया है।


पुल का निर्माण करते वक्त ठेकेदार को स्लैब में सरिया का स्तेमाल करना था, लेकिन ठेकेदार ने सरिया लगाया ही नहीं है। यह गलत है। 10 साल यह पुल कैसे चल गया यह समझ से परे है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...