अवर्गीकृत

उस मकान से कई दिनों से आ रही थी तेज दुर्गंध, जब कमरा खोला गया तो उड़ गए सबके होश

डेस्क

ग्रामीण इलाके में बुजुर्ग महिला की 15 दिन से अधिक पुरानी सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश को देखकर यह अंदाजा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई होगी, लेकिन 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इतनी बेरहमी से किस ने हत्या की होगी, यह गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचारपुर का है, जहां एक मकान से लगातार बदबू आने के बाद जब बंद कमरे को खोला गया तो वहां 15 दिन पुरानी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश मिली। मृतक बुजुर्ग के हाथ पांव खाट से बंधे मिले, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उनकी हत्या की होगी। लोगों को कई दिनों तक तो उनकी मौत का पता भी नहीं चला लेकिन जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने इसकी जांच की तो रहस्य पर से पर्दा उठा। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...