पचपेड़ी क्राइम

चोरी का सामान बेचने तलाश रहा था ग्राहक…तभी पचपेड़ी पुलिस ने की छापेमारी, कब्जे से बड़ी मात्रा में सामान बरामद

उदय सिंह

पचपेड़ी- शहरी क्षेत्रों के बाद अब चोर गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गया हैं। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। शहर से लगे पचपेड़ी थाने में भी ऐसा मामला सामने आया है जहां अलग अलग क्षेत्रों से चोरी कर सामान को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में चोरी करने का काम कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कोकड़ी निवासी केशव सिंह अपने घर में लोहे का सामान छिपाकर रखा है। जिसको बेचने की फिराक में है। पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल ही टीम बनाकर मौके में दबिश दी।

जहा आरोपी के घर से ट्रैक्टर का लोहे का केंजवील,लोहे का पैरा कट्टी मशीन,लोहे का खिड़की का पल्ला,3 नग चार पहिया वाहन टायर लगा लोहे का डिक्स,साइकिल के फ्रेम का टुकड़ा,साइकिल का रिंग, लोहे का कांटा तार और जाली बरामद किया गया। आरोपी के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए सभी सामानों को चोरी करना स्वीकार किया है जिस पर चोरी के सामानों को जब्त कर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सउनि दाऊ राम बरेठ आरक्षक हरिशंकर चन्द्र, शिवधन बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...