बिलासपुर

बिलासपुर पहुंची ऐतिहासिक यात्रा का बारिश के बावजूद भव्य स्वागत

डेस्क

गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें पावन प्रकाश उत्सव की खुशी में संबलपुर से निकली गुरुनानक ऐतिहासिक यात्रा 26 सितम्बर को बिलासपुर पहुँची, जिसका बिलासपुर के सिक्ख समाज ने भव्य स्वागत किया। यात्रा विगत 22 सितम्बर को संबलपुर उड़ीसा से निकली है।जो कोरबा से नेहरू चौक होते हुए कलगीघर गुरुद्वारा 27 खोली पहुँची।

27 खोली गुरुद्वारा से यात्रा प्रारंभ होकर देवकीनंदन चौक, सदर बाज़ार, गोल बाज़ार, जूना बिलासपुर , गाँधी चौक होते हुए दयालबंद गुरुद्वारा पहुँची, जहाँ पर बिलासपुर की साध संगत ने भव्य स्वागत किया।
27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे यह यात्रा नगर में गाँधी चौक, शिव टॉकिज चौक, बस स्टैंड चौक , अग्रसेन चौक, सत्यम टॉकिज चौक, पुलिस ग्राउंड, नेहरू चौक होते हुए तखतपुर हेतु रवाना होगी।
26 सितम्बर को गुरुद्वारा दयालबंद में विशेष दीवान सजाया गया तथा 27 सितम्बर को भी विशेष दीवान सजाया जाएगा।

यात्रा के संयोजक धर्मप्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अमृतसर व समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियाँ उड़ीसा व छत्तीसगढ़ हैं। छ. ग. सिक्ख मिशन रायपुर के सरदार गुरमीत सिंह सैनी के मार्गदर्शन में यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
यात्रा में “कल तारण गुरुनानक आया” “श्री जगन्नाथ पुरी” “किरत करो , नाम जपो वंड छ्को ” “मक्का मदीना यात्रा “” “मल्लक भागो” “ननकाना साहब ” आदि झांकियों का शानदार चित्रण किया गया है।यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया

इस दौरान गुरुद्वारा दयालबंद के प्रधान अमरजीत सिंह दुआ , पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह गंभीर , राजेन्द्र टुटेजा, सुरजीत सिंह सलूजा , कुलदीप सिंह गंभीर , नरेंद्र पाल सिंह गाँधी, अजीत सिंह गंभीर , भूपेंद्र सिंह गाँधी, गुरभेज सिंह छाबड़ा, जगमोहन सिंह अरोरा , मंदीप सिंह गंभीर, त्रिलोचन सिंह अरोरा, तविंदरपाल सिंह अरोरा, परमजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह दुआ , अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह आजमानी, अमरजीत सिंह टुटेजा , जसपाल सिंह छाबड़ा सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य , पंजाबी युवा समिति, खालसा सेवा समिति , पंजाबी सेवा समिति , सुखमनी सर्कल , स्त्री सत्संग , आदर्श पंजाबी महिला संस्था सहित सभी विंग के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...