सीपत

सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए नकाबपोश,

उदय सिंह

बिलासपुर– सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ज्वेलरी व्यापारी से उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे व्यापारी से 30 हजार नगदी समेत करीब 25 लाख रुपए की ज्वेलरी से भरे दो बैग और एक टिफिन बैग को उठाकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी विनय सोनी की ग्राम खम्हरिया बस स्टैंड स्थित रमेश ज्वेलरी शॉप नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने नगदी और सोना-चांदी के जेवर तीन अलग-अलग बैगों में रख लिए थे और शटर गिरा रहे थे।इसी दौरान सीपत की ओर से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और नीचे रखे तीनों बैग को उठाकर बाइक में बैठ गया। इसके बाद तीनों आरोपी मड़ई-बिटकुला की दिशा में फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई।

बताया जा रहा है कि बैग में 30 हजार नगद और लगभग 70 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के आभूषण थे, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख...