बिलासपुर

अगर ईवीएम में गड़बड़ी तो फिर कांग्रेस ने कैसे जीत ली दंतेवाड़ा सीट- अमर

डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने फेस बुक लाईव अपनों से अपनी बात की 23वीं कड़ी में फेसबुक मित्रों से रूबरू होकर अनेक बाते साझा करते हुए सर्वप्रथम देवी शक्ति की अराधना मॉ दुर्गा पूजा नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए। प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बिलासपुर अंचल के सभी दुर्गा पंडाल पूजा समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भी बधाई दी। साथ ही बिलासपुर की शैली राय जो देश के मिस ट्रांस जेंडर क्वीन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी। अमेरिका के हुस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आयोजन के माध्यम से विश्व पटल पर भारत की एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत का मानसम्मान अपने उद्बोधन के माध्यम से बढ़ाते हुए स्पष्ट संदेश देने में सफल रहे कि भगवान बुद्ध जी दुनिया में प्रेम एवं शांति अमन चैन रहे इस पर भारत आज भी इस दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रहा है। दुनिया में आतंकवाद एक जहर है जिससे दुनिया को खतरा दिखता है भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है दुनिया के देश भी अब आतंकवाद के खिलाफ तेजी से आगे आ रहा है हम उनके साथ खड़े है तथा आतंक का दुनिया से खात्मा भी होना आवश्यक है। मोदी जी के उद्बोधन से भारत का नाम विश्व गुरू के साथ विश्व अलग पहचान बनाने में सफल हुए है यह भारत की 125 एक सौ पच्चीस करोड़ जनता का सर आज फक्र से ऊंचा उठा है। श्री अग्रवाल ने अपने जन्म दिवस पर बधाई शुभकामनाऐं देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री अग्रवाल इस कार्यक्रम के माध्यम से पुनः राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि देश दुनिया जिस तेजी से आगे बढ़ रही है तथा आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से हम सब भी आगे बढ़ रहे है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराना हास्यास्पद है। श्री अग्रवाल ने राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगता है। राज्य सरकार को अभी से अपनी हार का डर सताने लगा है। इसलिए निकाय चुनाव बैलेट से कराकर गड़बड़ी फैलाकर चुनाव जीतने का षड़यंत्र रच सकती है। अगर ईव्हीएम मशीन से कुछ समस्या गड़बड़ी दिखती तो दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नही जीतती इसलिए कांग्रेस को भरोसा एवं विश्वास के दम पर ईव्हीएम से चुनाव कराना चाहिए साथ ही बिलासपुर नगर निगम के नए परिसीमन में अनेक खामियां है उसे शीघ्र दूर करना चाहिए नही तो संविधान से भाजपा को न्याय के लिए न्यायालय का भी सहारा लेना पड़ सकता है। श्री अग्रवाल ने दंतेवाड़ा उप चुनाव पर जो परिणाम आए है उसके लिए विजयश्री प्रत्याशी श्रीमती देवकी कर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम भाजपा के लिए अच्छे नही थे। जनता ने जो जनादेश दिया है उसे हम स्वीकार करते है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिल बैठकर सबकी सहमति से प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा तथा जो कार्यकर्ता आमजन एवं अपने-अपने क्षेत्र के नागरिकों को सेवा तथा वार्ड नगर पंचायत क्षेत्र आदि की सेवा करेगा उसी का चयन कर पार्टी प्रत्याशी बनाएगी।
श्री अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि 9 माह के कार्यकाल में अपनी दशा दिशा तय नही कर पा रही है। इस पर भी अनेक खामिया प्रदेश की जनता सरकार के अनेक निर्णयों से मायूस है तथा प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प है। श्री अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से जिन मित्रों से लाईव चैट कर अपने सुझाव एवं बात रखी सबका उत्तर देते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- कुएँ की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा...डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, ऑक्सीजन नही मिलने की आशंक... मस्तूरी:- पुरानी रंजिश में भतीजे पर धारदार रांपा से जानलेवा हमला...आरोपी चाचा गिरफ्तार तखतपुर में चक्का जाम कर केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला रोका....12 ग्रामीण गिरफ्तार, जर्जर सड़क को ले... बिलासपुर:- सूदखोर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....आरोपी से 19 मोटरसायकल जब्त, बोरवेल खनन से हटाया गया प्रतिबंध...जल स्तर गिरने पर जिला प्रशासन ने लगाई थी रोक, मस्तूरी:- पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद... धान बोते वक्त चाचा ने रापा से किया जानलेवा हमला, भतीजे क... महिन्द्रा शोरूम में 4.54 लाख रुपए की गड़बड़ी...ग्राहकों से पैसा वसूल कर गबन का आरोप, सेल्स मैनेजर पर म... बिलासपुर: चिंगराजपारा में युवक से चाकू की नोंक पर मारपीट और लूट की कोशिश... 3 आरोपी शराब पीने मांग र... बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट... हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, मस्तूरी: कलेक्टर ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा..तहसील कार्यालय और अस्पताल ...