तखतपुर

अपनी बेटी समझकर परिजनों ने अज्ञात लाश का कर दिया था अंतिम संस्कार….3 साल बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला जीवित

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया कि वर्ष 2020 में सुभाष नगर निवासी 23 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना परिजन द्वारा थाना तखतपुर में दर्ज कराया गया था। परिजन एवं पुलिस द्वारा गुम युवती की पतासाजी की रही थी, इसी बीच करीबन 02 वर्ष पूर्व युवती के परिजन को नांदघाट थाने से एक जली हुई शव मिलने की सूचना मिली, जिसे युवती के परिजन द्वारा पहचान कर शव को गुम युवती समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। तखतपुर पुलिस द्वारा गुम युवती के प्रकरण को सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। गुम युवती का दुर्ग मे होने की सूचना तखतपुर पुलिस को मिली, तब तखतपुर पुलिस द्वारा तत्परता से गुम युवती के परिजनों को साथ लेकर दुर्ग से गुम युवती को दिनांक 05.10.2023 को बरामद किया गया है, वही गुम युवती के अचानक मिलने से परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,