बिलासपुर

VIDEO:रेल दुर्घटना :- दो मालगाड़ियों में आमने सामने टक्कर… इंजन में लगी आग, 1 लोको पायलट की मौत, कटनी रूट में रेल यातायात प्रभावित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसके बाद डिब्बे पटरी से उतर गए, और इंजन में आग लग गई,वही इस भीषण हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई है। तो वही 3-4 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है।

जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी-कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

फिलहाल रेल यातायात बाधित है, जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...