छत्तीसगढ़

रोड सर्वे के लिए गए 2 सब इंजीनियर और 1 मुंशी का नक्सलियों ने किया अपहरण

12 घन्टे बीत जाने के बाद भी इंजीनियरों का कुछ पता नही चल पाया है

दंतेवाड़ा- नक्सलियों की नापाक हरकत एक बार फिर देखने मिला है. दंतेवाड़ा के अरनपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का काम देख रहे 2 सब इंजीनियर और 1 मुंशी का अपहरण कर लिया गया है. विकास का काम होता देख बौखलाए मलंगीर एरिया के नक्सलियों ने उन्हें पिछले 12 घंटे से अधिक समय से बंधक बनाए हुए हैं.जानकारी के अनुसार कुआकोंडा ब्लाक के अरनपुर थाना क्षेत्र में मुलेर की तरफ जाने वाली एक सड़क बनने वाली है. जिसके लिए पीएमजीएसवाय के सब इंजीनियर अरुण मरावी और मुंशी सड़क की नपाई करने पहुँचे थे. उसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें बंधक बना लिया. घटना की खबर पुलिस को भी नहीं है. जबकि अगवा किए 12 घण्टे से ऊपर का वक्त बीत गया है.

बुरगुम के जंगल की ओर तीनों को ले जाने की खबर है.
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का ठेका दुर्ग की गुप्ता कंट्रक्शन कंपनी को मिला है. जियो टेक का गांव-गांव कनेक्शन काम देखने गए थे. इसके साथ ही इस नये टेंडर की सड़क को भी देखने चले गए. तभी नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया. बंधक सब इंजीनियरों में अरुण मरावी PMGSY दन्तेवाड़ा से है. दूसरा मोहन बघेल कुआकोंडा जनपद में कार्यरत बताए जा रहे हैं. इन दोनों के अलावा एक मुंशी भी उनके कब्जे में है.

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,