रायगढ़

सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। केलो बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में संचालित हो रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बीती रात सटीक योजना बनाकर यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार द्वारा बाहर से महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा।

जैसे ही पाइंटर से पुख्ता संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान की घेराबंदी कर छापा मार दिया। अचानक हुई रेड से मौके पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। पुलिस ने मकान के अंदर तीन महिलाओं, पाइंटर, मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार तथा एक अन्य आरोपी नागेंद्र विश्वकर्मा को पकड़ा। छानबीन के दौरान मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद की गई। पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने स्वीकार किया कि डिंपी इजारदार ही इस पूरे अवैध धंधे का संचालन करता था। वह बाहर से महिलाओं को बुलाकर उन्हें पैसों का लालच देता और ग्राहकों से सौदेबाजी कर खुद दलाली करता था। किराये का मकान पूरी तरह से इस अनैतिक कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा दिए गए रुपये और अन्य सामग्री को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में पहला डिंपी उर्फ राहुल इजारदार उम्र 40 वर्ष निवासी केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर तथा दूसरा नागेंद्र विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड शामिल है। दोनों से आगे की पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित साइबर व चक्रधरनगर थाना की टीम तथा महिला पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध के खिलाफ बड़ी और निर्णायक सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच...