बिलासपुर

बिलासपुर :- राजस्व विभाग में फिर पकड़ा गया रिश्वतखोरी का मामला… सीपत का नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई एसीबी के चल रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत की गई। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माता के नाम पर करीब 21 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी फौती दर्ज कर उसके और भाई-बहनों के नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे द्वारा 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान नायब तहसीलदार ने 1.20 लाख रुपए में काम करने की सहमति दी। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई पहली किश्त 50 हजार रुपए नायब तहसीलदार को देने के लिए भेजी गई। आरोपी ने यह राशि एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस में स्वीकार की, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी सिंह ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से रिश्वत मांग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 9926111932 और फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि पिछले 1.6 साल में यह एसीबी बिलासपुर की 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़...