बिलासपुर

VIDEO सावधान:- शातिर महिलाएं दे रही उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम…सदर बाजार में ज्वेलरी शॉप से वीडियो आया सामने,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में अब शातिर महिलाएं चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम दे रही है, जिसका ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार से सामने आया है, जहाँ एक ज्वेलरी शॉप में खरीदारी का बहाना बनाकर पहुँची 2 महिलाओ ने सोने की चैन को पार कर दिया, जिनकी सारी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रवि सोनी की सदर बाजार में श्री माखन ज्वेलर्स नाम से दुकान है जहाँ 19 सितंबर की शाम 7:50 बजे दो महिलाएं सोने की चैन खरीदने आई और एक के बाद एक चैन देखती रही, इसी बीच एक महिला ने एक सोने की चैन जिसका वजन 11.210 मिली ग्राम 20 केरेट का कीमती 80,000 रू को बड़े ही शातिर तरीके से चुरा लिया

और फिर कुछ देर बाद बहाना कर के निकल गई। जब ग्राहक के जाने के बाद दुकान संचालक ने सामानों की गिनती की तो 1 सोने की चैन कम मिली जिसपर जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उठाईगिरी की जानकारी सामने आई जिस पर प्रार्थी ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली ने दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओ के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...