बिलासपुर

बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला, वाहन के शीशे चकनाचूर

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के नगोई मेन रोड स्कूल चौक में पड़ोसी द्वारा एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर महिला के साथ मारपीट की और फावड़े से घर के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को भी आरोपी ने नहीं बख्शा। पुलिसकर्मियों के सामने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और शासकीय वाहन पर हमला कर उसके सामने और बाईं ओर के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों को भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी निखिल महेश्वरी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना 24 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 12 बजे की है। नगोई निवासी नेहा महेश्वरी अपने घर पर थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी निखिल महेश्वरी जबरन घर में घुस आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। नेहा ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी भड़क गया। उसने महिला को मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखा फावड़ा उठाकर दरवाजे में तोड़फोड़ की और महिला को मारने के लिए दौड़ाया। जान बचाने के लिए नेहा को वहां से भागना पड़ा। घटना के दौरान गंजानंद महेश्वरी सहित आसपास के लोगों ने पूरा घटनाक्रम देखा और सुना।

समझाइश के दौरान कुल्हाड़ी लेकर पुलिस पर झपटा

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 में इवेंट क्रमांक 1036100 दर्ज हुआ। आरक्षक मनीराम साहू और वाहन चालक पालेश्वर नायक शासकीय वाहन क्रमांक CG03A2462 से दोपहर करीब 12:15 बजे घटनास्थल पहुंचे। पुलिसकर्मी विवाद शांत कराने के लिए महिला के पति जलेश्वर महेश्वरी और आरोपी निखिल महेश्वरी को समझाइश दे रहे थे। इसी दौरान आरोपी अचानक पड़ोसी के घर की ओर दौड़ा और वहां से कुल्हाड़ी लेकर पुलिस वाहन की तरफ आ गया। उसने पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कुल्हाड़ी से डायल 112 के शासकीय वाहन पर हमला कर दिया। हमले में वाहन का सामने और बाईं ओर का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ने आरक्षक और वाहन चालक को भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया। इस वजह से पुलिस का शासकीय कार्य बाधित हुआ और कंट्रोल रूम से मिले इवेंट का निराकरण भी नहीं हो सका।

दो एफआईआर, कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद आरक्षक मनीराम साहू की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी निखिल महेश्वरी के खिलाफ धारा 3-LCG, 132, 221, 296 और 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पीड़िता नेहा महेश्वरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296, 324(4), 333 और 351(3) बीएनएस के तहत अलग से अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस दोनों घटनाओं को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग...