जांजगीर चाँपा

उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या…पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी के घर तक,

रमेश राजपूत

जांजगीर – उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले के फरार मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी 40 वर्ष को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी इतवारी सूर्यवंशी 42 वर्ष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार घटना 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम खोखरा में हुई थी। कौशल सूर्यवंशी, इतवारी सूर्यवंशी और मृतक देवनारायण सूर्यवंशी ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पत्थर से देवनारायण के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 19 नवंबर को कमल सूर्यवंशी की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस की SOCU टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। इस दौरान पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने अहम भूमिका निभाई। गब्बर घटनास्थल से सीधे मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी के घर तक पहुंचा। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर को इतवारी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कौशल की लगातार तलाश की जा रही थी। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे रायपुर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लेनदेन के विवाद में पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क और नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में टीम जुटी हुई थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!...