रतनपुर

बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल… पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, साथी गंभीर

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सड़क के बीच अंधेरे में खड़ी ट्रक एक बाइक सवार के लिए काल बन गई। भरारी के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पीछे से खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 8460 से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भरारी के पास सड़क में अंधेरे में खड़ी ट्रक को बाइक चालक देख नहीं पाया और सीधे पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया। घायल की पहचान विकास साहू पिता बैसाखू साहू, निवासी ग्राम ढोटमा, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे सिम्स रिफर किया गया है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मोटरसाइकिल चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव...