रतनपुर

जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव… कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव्य स्वागत,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचकर मां महामाया के दरबार में मत्था टेका। बुधवार सुबह वे सपरिवार महामाया देवी मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलदस्तों और आतिशबाजी के साथ जन्मदिन की बधाई दी। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। पूरा मंदिर परिसर स्वागत के नारों से गूंज उठा।

जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को फलों से तौलकर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस अनूठे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे और समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

मां महामाया के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री साव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां महामाया के आशीर्वाद से ही उन्हें जनसेवा करने की शक्ति और प्रेरणा मिलती है। धार्मिक नगरी रतनपुर में जन्मदिन की शुरुआत कर उपमुख्यमंत्री अरुण साव आगे के दौरे के लिए रवाना हुए। वे कोटा और तखतपुर होते हुए मुंगेली जिले के प्रवास पर पहुंचे। उनके रतनपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज