बिलासपुर

बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठक में हुई समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में बिजली संबंधी शिकायतों, सड़क मरम्मत और धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि टूटे और झूलते बिजली तारों, टेढ़े खंभों तथा खराब ट्रांसफार्मरों की समस्याओं को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को केवल औपचारिकता न मानकर उनके आधार पर प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर जमीनी स्तर पर सुधार किया जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

22 धान खरीदी केंद्रों में तत्काल शुरू कराएं खरीदी

धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं। जिले के 22 ऐसे केंद्रों में, जहां अभी तक खरीदी शुरू नहीं हुई है, तत्काल खरीदी प्रारंभ कराई जाए, ताकि व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आए और कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

75 हजार पाइप्ड गैस कनेक्शन का लक्ष्य

जिले में इस वर्ष 75 हजार पाइप्ड गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बिलासपुर में 40 हजार तथा तखतपुर और रतनपुर में आठ-आठ हजार कनेक्शन देने की संभावना है। शहर में अब तक 2700 कनेक्शन हो चुके हैं। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और अन्य शासकीय संस्थानों को भी पाइप्ड गैस से जोड़ने के निर्देश दिए। बताया गया कि इससे ईंधन खर्च में लगभग 30 प्रतिशत तक बचत हो सकती है।

सड़क मरम्मत की होगी दोबारा समीक्षा

सड़क मरम्मत कार्यों में धीमी गति पर कलेक्टर ने तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण और मरम्मत के चलते आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। कार्यों की प्रगति की आगामी मंगलवार को दोपहर बाद फिर समीक्षा की जाएगी।

भू-अर्जन और फसल क्षति पर भी फोकस

कलेक्टर ने मुआवजा भुगतान हो चुकी अर्जित जमीनों को संबंधित विभागों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए अभियान चलाने को कहा। लंबित भू-अर्जन प्रकरणों में राशि प्राप्त होने पर तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वहीं फसल क्षति सर्वे में खड़ी फसल और कटाई के बाद हुए नुकसान, दोनों को शामिल करने पर जोर दिया। किसानों को नुकसान की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14447 पर देने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकारियों ने राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया। बैठक में ई-ऑफिस और ई-फाइलिंग को बढ़ावा देने की बात कहते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों के कार्य मूल्यांकन में भी इसकी प्रगति को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एनकॉर्ड समिति की बैठक में स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशामुक्ति जागरूकता बढ़ाने तथा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्...