मरवाही

मरवाही में बनेगा तहसील भवन, राजस्व मंत्री ने की घोषणा…..मितानिन स्वास्थ्य सम्मेलन में हुए शामिल

मरवाही- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिले के मरवाही में आयोजित मितानिनों के स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मरवाही में बहुप्रतीक्षित तहसील भवन निर्माण की घोषणा की। जर्जर पुल-पुलिया एवं सड़क मरम्मत आगामी बजट में प्रावधान कर बनाने के लिए आश्वस्त किया। उप कोषालय की मांग पर मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव रखने की बात कही। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर मितानिनों का स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमो को बेहतर ढंग से संचालित करेंगे।

राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता की खुशहाली एवं जनसुविधा के लिए अनेक फैसले लिए गए हैं। किसानों का कर्ज माफी, बिजली बिल आधा करने, छोटे भूखंडो की रजिस्ट्री जैसे अनेक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां क्षेत्र में बारिश के कारण क्षति हुई हों तो शीघ्र प्रकरण बनाकर भेज दें। राजस्व मंत्री ने इस दौरान प्राप्त आवेदनों का हर संभव निराकरण कराने की बात कही वही निःशक्त हितग्राहियों को उपकरण वितरित किए गए।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...