छत्तीसगढ़रतनपुर

रतनपुर के जंगलों में धड़ल्ले से चल रही पेड़ों की कटाई उड़न दस्ता ने रंगे हाथों पकड़ा

वह दिन दूर नहीं जब आसपास के लोगों की वजह से जंगल पूरी तरह तबाह हो जाएंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर वन क्षेत्र में धड़ल्ले से बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। वन अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने का ही नतीजा है की रतनपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय के नाक के नीचे जंगल से पेड़ों को साफ किया जा रहा है । वहीं सड़क किनारे मौजूद सागौन के पेड़ों की भी अवैध कटाई जारी है ।यह बात क्षेत्र के हर नागरिक को पता है लेकिन वन विभाग इससे गाफिल है। गुरुवार को कथित तौर पर बिलासपुर उड़न दस्ता की टीम को इस बाबत सूचना मिली जिसके बाद टीम ने खैरा छपरा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई। टीम जब खैरा छपरा मार्ग में घासीपुर के पास स्थित जंगल में पहुंची तो वहां जंगल से सागौन के पेड़ों की कटाई कर सागौन की 6 बल्लियों को ले जाती महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया । मौके पर सभी सागौन की बल्लियो को जप्त किया गया जिन्हें रतनपुर वन मंडल डिपो में सुरक्षित रखा गया है। इसी तरह चपोरा सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा सागौन के पेड़ों की बेदर्दी से कटाई करते नजारे को देखकर उड़न दस्ता की टीम ने तत्काल तीन सागौन के पेड़ों की जब्ती कार्रवाई की जिन्हें ट्रैक्टर की मदद से रतनपुर डिपो भेजा गया ।गुरुवार एक दिन की कार्यवाही में ही उड़न दस्ता की टीम को अवैध कटाई करने वाले और कटे हुए पेड़ बड़ी संख्या में मिले। अगर इस तरह की कार्यवाही निरंतर की जाती है तभी रतनपुर के जंगल बचेंगे नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब आसपास के लोगों की वजह से जंगल पूरी तरह तबाह हो जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़