मस्तूरी

मस्तूरी :- एसबीआई बैंक मैनेजर खा गया 38 हजार का देशी मुर्गा, 10 परसेंट कमीशन भी, लेकिन नही दिया लोन,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी ब्लॉक मुख्यालय में स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर पर एक ग्रामीण ने गंभीर आरोप लगाए है और उसने न्याय नही मिलने पर पहले तो भूख हड़ताल और फिर आत्मदाह की चेतावनी दी है। जिसने अपने विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से आवेदन देकर बकायदा अनुमति भी मांगी है। दरअसल ग्रामीण रूपचंद मनहर पिता होरीलाल ग्राम सरगंवा (मस्तूरी)निवासी ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम मस्तूरी को ज्ञापन सौंपा है कि उसने पोल्ट्री फार्म के व्यवसाय के लिए एसबीआई बैंक मस्तूरी में 12 लाख रुपए लोन के लिए आवेदन किया था,

जिसे पास करने के एवज में बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी द्वारा एडवांस में 10 परसेंट कमीशन की मांग की गई, जिसे आवेदक के द्वारा अपनी मुर्गियां बेंचकर 2 महीने में दी गई, इस दौरान प्रत्येक शनिवार को मैनेजर द्वारा देशी मुर्गी की डिमांड की गई जिसे भी आवेदक द्वारा खिलाया गया, जिसने कुल 38900 रुपए के मुर्गे भी खा लिए लेकिन लोन नही दिया गया। इससे व्यथित आवेदक रूपचंद ने अपना ज्ञापन सौंपकर 02.12.2024 से 06.12.2024 तक भूख हड़ताल करने और इसके बाद भी पैसे नही मिलने पर कीटनाशक पीकर या आत्मदाह करने की चेतावनी दी है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...