बिलासपुर

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर किया दोनों विभूतियों का स्मरण

डेस्क

बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 116 वी जयंती मनाई गयी। इस मौके पर जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से समारोह आयोजन कर दोनों महात्माओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। गांधी चौक से कांग्रेस जन स्कूली विद्यार्थियों के संग प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाते हुए जय स्तंभ चौक पहुंचे जहां पद यात्रा का समापन हुआ। इससे पहले बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। जय स्तंभ चौक पर एक औपचारिक सभा में कांग्रेसी नेताओं ने मोहनदास करमचंद गांधी पर अपने विचार रखें । गांधीजी को अमन और शांति का मसीहा बताया गया। इस दौरान इस बात पर भी चिंता जाहिर की गई कि गांधी के आदर्शों से मोहभंग होने के बाद बड़ी संख्या में गोडसे के उपासक देश में बढ़े हैं। राम के नाम पर कुछ लोगों को कोफ्त होती होगी लेकिन गांधीजी के साथ राम का नाम अभिन्न रूप से जुड़ चुका है। कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि राम को पाने के लिए गांधी के पास भी जाना होगा। वही सादगी के प्रतीक ईमानदार प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी कांग्रेसियों ने याद किया।

आजादी की लड़ाई में गांधी और नेहरू की भूमिका पर हर तरफ बहस जारी है लेकिन कई दशकों तक देश यही मानकर चलता रहा कि आजादी गांधी के चरखे ने दिलाई। इसलिए एक बड़ा वर्ग आज भी गांधीवादी है जिनका मानना है कि भारत को आजादी गांधी के अहिंसक नीतियों से मिली। हालांकि इस विचार धारा के धुर विरोधी भी हैं जो गांधी को विभाजन के लिए जिम्मेदार मानते हैं। गांधी जयंती पर भी यह अनपेक्षित बहस भी सोशल मीडिया पर जरूर हावी रही । कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों ने इस दिन गांधीजी से दूरी बनाए रखें । इसलिए यह चिंतन का विषय है कि क्या गांधी जी केवल कांग्रेस के तारणहार और आदर्श बनकर रह गए हैं या फिर आज भी वे देश के नायक हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं...