कोटा

बॉर्डर पार से शराब की तस्करी, किसके शह पर पहुँच रही छत्तीसगढ़….. पकड़ में आया एक और मामला

डेस्क

बिलासपुर- कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर एक असम पासिंग बोलेरो से लगभग ढाई लाख कीमत की 43 पेटी अंग्रेजी शराब को बुधवार को जब्त किया है, जिसे दुर्ग सुपेला के दो युवक मध्यप्रदेश से तस्करी कर ला रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के कारोबारियों को पकड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत चौकी क्षेत्र में भी पतासाजी की जा रही थी, तबी मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की असम पासिंग बोलेरो क्रमांक ए एस 09 एफ 6930 में मध्यप्रदेश से शराब बेलगहना, रतनपुर मार्ग से लाई जा रही है, जिसपर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पहले उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और फिर दारसागर चौक के पास पेंड्रा की ओर से आ रही बोलेरो को पकड़ा, बोलेरो सवार दोनो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें कब्जे में लेकर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो वाहन में 43 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में जब पूछताछ की गई तो दुर्ग सुपेला निवासी टेमसिंह साहू और मोहम्मद शोएब खान ने मध्यप्रदेश से शराब लाने की बात कही, शराब को इस रास्ते से लेकर जा रहे थे, पुलिस ने दोनों आरोपियों से 43 पेटी शराब अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए सहित प्रयुक्त बोलेरो वाहन, दो मोबाइल को जब्त किया है और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मध्यप्रदेश की शराब

इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त किया है, जिसमें कई ब्रांड शामिल है, वही इन शराब को मध्यप्रदेश में ही विक्रय करने बनाया गया है, बावजूद इसके आसानी से शराब तस्कर इन्हें पहले तो मध्यप्रदेश से निकाल रहे है, फिर आसानी से छत्तीसगढ़ में ला रही है, इस बीच कई जांच चौकियां, बेरियर और बार्डर पर चेकपोस्ट है बावजूद यह शराब यहां तक पहुँच रही है, आखिर यह कैसे हो रहा है और किसके शह में यह हो रहा है इस सवाल का जवाब अब तक सामने नही आया है।

error: Content is protected !!
Letest
पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर,