बिलासपुर

जुआ खेलने के दौरान हुए हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद में युवक को उतार दिया था मौत के घाट

रमेश राजपूत

बिलासपुर– हिर्री थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव में शनिवार की रात लगभग 10 बजे हुई एक युवक की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार धौराभाठा गांव में हत्या की यह वारदात दीपावली की रात हुई थी, जहाँ मृतक और हत्या का आरोपी एक साथ गांव में ही जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी अरविंद घृतलहरे ने मृतक घनश्याम अंचल 24 वर्षीय युवक की जान ले ली। गौरतलब है कि जुए के दौरान मृतक घनश्याम अंचल जुआ जीत रहा था। यह देख साथ में जुआ खेल रहे आरोपी अरविंद धृतलहरे ने उससे उधार में दिए गए अपने पुराने पैसों की मांग की। मृतक घनश्याम अंचल द्वारा इस में आनाकानी करने पर दोनों के बीच मारपीट से शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इसी दौरान आरोपी अरविंद धृतलहरे ने उसकी जान ले ली।

घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसे सरगर्मी से तलाश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सुशासन तिहार :- समाधान शिविरों का सिलसिला हुआ संपन्न...मस्तूरी के भरारी शिविर में 2812 मामलों का निर... विकसित कृषि संकल्प अभियान...मल्हार में लगाया गया जागरूकता शिविर, किसानों को मिला लाभ, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती नगर पंचायत मल्हार में धूमधाम से मनाई गई जांजगीर-चांपा:- एसपी ने किया बड़ा फेरबदल... जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला फर्जी अंकसूची मामले में संकल्प तिवारी पर एफआईआर दर्ज....पीड़िता ने एसपी और मीडिया से लगाई थी गुहार बिलासपुर:-रिश्तेदार बनकर एक लाख की ठगी....अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, बिलासपुर:- गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...आरोपियों से पूछताछ में हुआ... पुत्र ने की माँ की निर्मम हत्या....हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार, स्कूल फीस घोटाले में आरोपी गिरफ्तार...27 अभिभावकों से 8 लाख की हुई है ठगी,