बिलासपुर

बाइक चोर के साथ 9 खरीददार चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की 13 मोटरसाईकल बरामद….सिरगिट्टी पुलिस को मिली सफलता

रमेश राजपूत

बिलासपुर– शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई, साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक कीमती मोटरसाइकल सहित मुख्य आरोपी और 9 खरीददार को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ओपी शर्मा ने बताया, कि शहर में लगातार हो रही बाईक चोरी के मामले में पुलिस छानबीन कर रही थी। इसी दौरान डायल 112 की टीम द्वारा संदेह के आधार पर तिफरा सब्जी मंडी से हीरा दास सोनवानी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में उसने बताया, कि पिछले कुछ दिनों में उसने नेहरू चौक, अग्रसेन चौक, जरहाभाटा मंदिर चौक और राजेंद्र नगर क्षेत्रो से 13 मोटरसाइकिल की चोरी की थी। चोरी की मोटरसाइकिल को उसने कम कीमत पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेंच दिया था। चोर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस खरीददारों तक पहुँची और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।

सभी आरोपी तखतपुर क्षेत्र से

मामले में सिरगिट्टी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे तखतपुर क्षेत्र के देवतरा के रहने वाले हीरा दास सोनवानी के साथ खरीददार व्यास नारायण कौशिक, महेश ध्रुव, दुर्गेश यादव, गंगा मानिकपुरी, इंद्र कुमार ध्रुव, रोशन श्रीवास, गोपाल श्रीवास और सूरज टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से सब ने एक एक और रोशन एवं सूरज ने दो मोटरसाइकिल खरीदी थी। चोरी की मोटरसाइकिल की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 85 हज़ार रुपये है।

मास्टर चाबी का इस्तेमाल

पुलिस ने खुलासे में बताया कि आरोपी मास्टर चाबी के माध्यम मोटर सायकल चोरी करता था, जिस बाइक में चाबी लग जाती थी उसे चुराकर ले जाता था और बहुत ही कम कीमत पर उसे बेंच देता था।

error: Content is protected !!
Letest
पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज