कोटा

सोते रहे वनकर्मी और हरे भरे पेड़ो की चढ़ गई बलि, उच्च अधिकारियों के आदेश भी सिफर….क्या होगा जंगलों का

कोटा रमेश भट्ट

कोटा- ग्राम बेलगहना वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट के केकराडीह बेरियर से महज 500 मीटर दूरी पर वन विभाग की गश्ती की रात सागौन के हरे भरे पेड़ को कोटा बेलगहना मुख्य मार्ग वनदेवी जंगल के किनारे से लकड़ी तस्कर काटकर ले गए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की रात को सड़क किनारे ही पेड़ को आसानी से काटकर तस्करी की जा सकती है।

जबकि राजधानी रायपुर कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर द्वारा सभी जिले के वन विभाग कर्मचारियों को, 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक रात्रि में गश्त करने का विशेष आदेश दिया गया था, जिसके परिपालन के निर्देश मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को मिले थे,

बावजूद इसके उच्च अधिकारियों के निर्देश को दरकिनार कर जंगलों को तस्करों के लिए खुला छोड़ दिया जा रहा है। ताजा मामला प्रकाश में आने के बाद जब बेलगहना वन परिक्षेत्र अधिकारी को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने अपना पलड़ा झाड़ते हुए उपयुक्त जवाब नही दिया। जिससे यह आसानी से समझा जा सकता है जंगल की निगरानी करने वालो को ही जंगल की कोई फ़िकर नही है, जहाँ जंगली जानवरों का शिकार हो रहा है और बेशकीमती ईमारती लकड़ियों के लिए हरे भरे पेड़ो को काटा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर,