छत्तीसगढ़बिलासपुर

रोज डे पर पति की बेवफाई की शिकायत लेकर आईजी दफ्तर पहुंची महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

पति से प्रताड़ित श्वेता पटेल ने न्याय ना मिलने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने की चेतावनी भी दी है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

धोखे में रखकर विवाह करने और उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत विवाहिता ने आई जी को ज्ञापन सौंपकर की है। रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी अवधेश प्रताप की बेटी श्वेता पटेल का विवाह काठा कोनी में रहने वाले गोविंद कौशिक के साथ 25 जून 2018 को रीति रिवाज के साथ हुई थी ।श्वेता के पिता ने दहेज के रूप में उस वक्त पांच लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता को पता चला कि उसका पति कोई कामकाज नहीं करता और उसकी पहले से दो शादी हो चुकी है। जब उसने इस पर सवाल किया तो शराब पीकर गोविन्द, श्वेता के साथ मारपीट करने लगा और दहेज की मांग करते हुए उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा ।इस मामले में पीड़ित महिला ने तखतपुर, महिला थाना और तोरवा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई लिहाजा पिता पुत्री ने आई जी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है ।इस दौरान पति से प्रताड़ित श्वेता पटेल ने न्याय ना मिलने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने की चेतावनी भी दी है

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़