रतनपुर

रतनपुर में आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 5 सौ से अधिक लोगो का हुआ उपचार…… आयुर्वेद चिकित्सा का उठाया लाभ

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- महामाया मन्दिर धर्मशाला में गुरुवार को आयुष चिकित्सा शिविर के अंतर्गत आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ,जिसमे आसपास क्षेत्र के लगभग पांच सौ लोंगों ने विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच कराकर आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क रूप से प्राप्त किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर व अध्यक्षता आशा सुर्यवंशी पालिकाध्यक्ष ने की,वही विशिष्ट अतिथि के रूप में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव मंचस्थ रहे,कार्यक्रम का प्रारंभ माँ महामाया देवी तथा भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र में दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया,

तपश्चात जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रदीप शुक्ला ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद ही एकमात्र तरीका है जिससे सुखमय और निरोगी जीवन बिताया जा सकता है,उन्होंने बताया कि आज के इस शिविर में 513 लोंगों ने पंजीयन कराकर आयुर्वेद उपचार का लाभ लिया है, कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश दुबे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने मंच संचालन कर आयोजित शिविर के विषय मे जानकारी प्रदान की, इस दौरान पेट दर्द,घुटने व पिंडली दर्द,सर्दी,खांसी ,बी पी, शुगर सहित अनेक प्रकार के बीमारियों से ग्रसित लोंगो को शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क दवाएं बांटी गई, जिसमे द्राक्षासव,योगराज गुग्गुल, महाविषगर्भ तैल, अश्वगंधा चुर्ण सहित अन्य आयुर्वेदिक औषधियां शामिल थी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर...