मस्तूरी

VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अपनी जमीन देखने पहुंचे एक व्यक्ति और उसके परिवार के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2026 की सुबह करीब 11 बजे ग्राम गतौरा निवासी आशु कारवानी अपने परिजनों के साथ जनकपहरी क्षेत्र स्थित अपनी जमीन देखने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां पहले से मौजूद बोधीराम राठौर अपने साथियों के साथ जमीन को दीवार से घेरने का काम कर रहा था। जब आशु कारवानी ने इसका विरोध करते हुए जमीन अपनी होने की बात कही, तो विवाद शुरू हो गया।

मारपीट का वायरल वीडियो

आरोप है कि बोधीराम राठौर ने अपने बेटे और नाती को मौके पर बुला लिया और जमीन पर कब्जा करने की बात कहते हुए कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे आशु कारवानी के चेहरे, सीने और बाएं घुटने के पास चोटें आईं।बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की सास के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनकी कमर में चोट आई है। घटना के दौरान परिजन सहित आसपास के कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा और सुना। साथ ही किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल