राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान बुलबुल का असर, हो सकती है भारी बारिश….मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेस्क

नई दिल्ली- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ का खतरा गहरा गया है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ और खतरनाक रूप ले सकता है। ओडिशा के तटीय इलाके भी इसकी चपेट में आ सकते हैं, मौसम विभाग वे कहा है कि फिलहाल तो यह कोलकाता से करीब 930 किलोमीटर दूर है और शनिवार शाम तक बहुत खतरनाक तूफान में तब्दील हो सकता है।

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’

विभाग ने इसके मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को तट पर लौटने और अगले आदेश तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

प्रभावित होने वाले राज्य

बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और एमपी प्रभावित हो सकते हैं, इसी वजह से यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में नौ से 11 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट

विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिले में नौ से 11 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में शुक्रवार से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, खास बात ये है कि चक्रवात ‘बुलबुल’ भारत में इस साल सातवां साइक्लोन होगा। साल की शुरुआत बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘पबुक’ के साथ हुई थी और अप्रैल में ‘फानी’ ने तबाही मचाई थी।

कम वायुमंडलीय दवाब के चारों ओर गर्म हवा की तेज आंधी को चक्रवात कहते हैं
क्या होते हैं ‘चक्रवात’

कम वायुमंडलीय दवाब के चारों ओर गर्म हवा की तेज आंधी को चक्रवात कहते हैं, दक्षिणी गोलार्ध में इन गर्म हवा को चक्रवात के नाम से जानते हैं ये घड़ी की दिशा में चलते हैं और उत्तरी गोलार्ध में इन गर्म हवा को हरीकेन या टाइफून कहते हैं, ये घड़ी की सुई के विपरीत दिशा में चलते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...