बिलासपुर

पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्टिंग में असमंजस की स्थिति, सही आंकड़ो के लिए करनी पड़ रही मशक्कत…मीडिया रिपोर्ट में 2 तो मिला 1 ही पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार जिले में बढ़ती ही जा रही है, न्यायधानी में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो रही है। जो सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी एक 51 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम ओखर (खपरी) का रहने वाला है। जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री भिंड, मुरैना, मध्यप्रदेश की थी, जो बिलासपुर 25 मई को लौटा था, बताया जा रहा है 25 मई से मरीज को बुखार आने की शिकायत थी, जिसके मद्देनजर उसका आरटी पीसीआर सैम्पल कलेक्ट कर रायपुर भेजा गया था।

उसके बाद उसे क्वारंटीन सेंटर प्राथमिक शाला सोंठी में रखा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे आनन फानन में कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर में एडमिट कर इलाज शुरू किया कर दिया गया है। आपको बता दे शुक्रवार को आए नए मरीज के साथ जिले में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 47 पहुँच गई है। जिसमे बिलासपुर की महिला मरीज पहले ही ठीक हो चुकी है। वही शुक्रवार को तखतपुर के दो अन्य मरीजो की भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई यानि कि जिले में अब एक्टिव मरीजो की संख्या 44 हो गई है।

फिर रिपोटिंग में हुई गलती, एक पॉजिटिव मरीज को गिनती में नही किया गया था शामिल…

कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में शुक्रवार को रायपुर से एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन एम्स द्वारा उसकी पूर्व में आई पॉजिटिव रिपोर्ट को रिकॉर्ड में चढ़ाया ही नही गया था। जिस वजह से घंटो स्वास्थ्य विभाग में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को गतौरा की 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसका इलाज बिलासपुर के कोविड 19 हॉस्पिटल में चल रहा था। करीब 6 दिनों इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार आया था। जिस वजह से हॉस्पिटल प्रबंधन ने उसकी जांच सैम्पल दोबारा रायपुर भेजी थी। जहाँ से रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई।

लेकिन बाद में पता चला हेल्थ डिपार्टमेंट में उसके पॉजिटिव आने की एंट्री ही नही हुई थी। लिहाजा आज उसे जिले के पॉजिटिव मरीजो में जोड़ कर जानकारी साझा की है। ऐसे में शुक्रवार को जिले में पॉजिटिव आए मरीज की संख्या दो हो गई थी, लेकिन वास्तविकता में ये एक ही है। आपको बता दे पूर्व में भी तखतपुर ब्लॉक के एक श्रमिक की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आ गई थी। जिस वजह से भी संक्रमितों की संख्या में गड़बड़ी हुई थी। वही इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रायपुर से जानकारी साझा करने की बात कह रहे है, जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन