छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा लैलूँगा के कांग्रेस विधायक चक्रधर सिंह सिदार के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती , सुनवाई 4 सफ्ताह बाद

हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वर्तमान लैलूंगा विधायक और रिटर्निंग अधिकारी सहित कुल 10 अनावेदकों को नोटिस जारी किया है, मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2018 की घोषणा के बाद 31अक्टूबर 2018 को बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा ग्राम पूँजीपथरा तहसील तमनार जिला रायगढ़ स्थानीय निवासी तारिका तरंगिनी जाति उराँव को नामांकन पत्र दाख़िल कराया गया। नामांकन पत्र की सभी प्रविष्टियाँ सही थीं। इसके दूसरे दिन रिटर्निंग अधिकारी ने याचिकाकर्ता से कहा कि पता चला है कि आप सरकारी नौकरी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता थीं, तो इसलिए डिटेल लिख के एक और नामांकन फार्म जमा कर दो। इसके पालन में 1 नवम्बर 2018 को याचिकाकर्ता ने फिर एक नामांकन पत्र भरा, जिसमें लिखा कि लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण विभाग ने मेरी उपस्थिति मान्य नहीं की।और 2 वर्षों से नौकरी में नहीं हूँ। लेकिन फ़ॉर्म की कंडिका 2 के प्रश्न कि – क्या अभ्यर्थी भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन कोई लाभ का पद धारण कर रहा है इसके जवाब में रिटर्निंग अधिकारी ने याचिकाकर्ता को हाँ पर टिक करवा दिया, और फिर यह लिखकर कि अभ्यर्थी ने स्वयं नौकरी में होना बताई है, लेकिन इस्तीफ़ा स्वीकार प्रमाण पत्र नहीं दिया और 3 नवम्बर को उसी के आधार पर नामांकन ही निरस्त कर दिया।
पहला नामांकन पत्र भी बिना किसी गलती के निरस्त कर दिया। तब 15 जनवरी 2019 को उनके द्वारा उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दाखिल की गई।गुरुवार को याचिकाकर्ता की ओर से उनके अधिवक्ता अभिषेक पांडेय, संतोष पांडेय के द्वारा मामले में तर्क प्रस्तुत किये गये। इस पर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वर्तमान लैलूंगा विधायक और रिटर्निंग अधिकारी सहित कुल 10 अनावेदकों को नोटिस जारी किया है, मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...