बिलासपुर

जिले में अवैध धान की बिक्री एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर रोक के लिये सघन कार्यवाही, 1 हजार क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर –कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध धान की बिक्री, भंडारण एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर रोक लगाने के लिये राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है। धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन की सख्ती से जांच की जा रही है और अवैध धान और धान परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त किये जा रहे हैं। अब तक 1 हजार क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जब्त किया गया है। अवैध धान का परिवहन करने वाले 15 वाहनों को भी जब्त किया गया है। अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिये जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 नाके बनाये गये हैं, जिसमें 8 नाके वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में बनाये गये हैं। 17 नवंबर को अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के 26 मामले दर्ज किये गये और 786 क्विंटल धान की जब्ती की गई साथ ही 14 वाहन भी जब्त किये गये, जो धान का अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। पेण्ड्रारोड अनुभाग में 5 प्रकरण दर्ज कर 427 बोरा (170.80 क्विंटल) धान जब्त किया गया है।

इसी तरह रतनपुर में धान की अवैध परिवहन की जांच कर 150 बोरी धान जब्ती की गई। इसी तरह बिल्हा, सकरी में भी राईस मिलों की जांच और अवैध धान परिवहन करने वाले गाड़ियों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।
सीमावर्ती राज्यों से धान आवक को रोकने के लिये पेण्ड्रारोड के एसडीएम द्वारा सीमावर्ती ग्राम खैरझिटी, पंखुड़ी, गुम्माटोला, छरहर, मालाडांड़, चंगेरी, बरौर, कबीरचबूतरा, बघरीझोरकी, जलेश्वर, लरकेनी, सिवनी और लालपुर में बैरियर बनाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...