बिलासपुर

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई जारी, जिले में अब तक 3449 क्विंटल अवैध धान जब्त कोचियों पर निरंतर कार्यवाही जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन के विरूद्ध सघन कार्यवाही जारी है। जिले में खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम द्वारा अब तक 3449 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
मस्तूरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुली के फुटकर अनुज्ञप्ति धारी शिवकुमार साहू के गोदाम से 27 बोरी 10 क्विंटल धान एवं ग्राम दर्राभाठा के किशोरी लाल के गोदाम से 44 बोरी 17 क्विंटल अवैध धान के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह रतनपुर के अनमोल राईस मिल में राजस्व, खाद्य एवं मंडी के संयुक्त टीम द्वारा 651 क्विंटल धान और 90 क्विंटल चावल की जब्ती की गई। पेण्ड्रारोड अनुविभाग में भी 3 प्रकरणों में 175 बोरी 70 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...