मस्तूरी

दो बाइक की आमने सामने टक्कर का मामला,घायल एक और बाइक सवार की हुई मौत,महिला समेत 2 गंभीर

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास तालाब के समीप दो बाइको में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई थी।वही महिला समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।जिसे तात्कालिक उपचार के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रिफर कर दिया गया था।जहाँ घायल दूसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या 2 हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास फते तालाब के समीप 12,30 बजे के आसपास बाइक क्र.CG 10 ED 9620 वही दूसरी बाइक क्र.CG 10 Y 3649 में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई थी जिसमे एक बाइक हीरो सुपर स्पेंडर में चालक श्याम सुंदर पटेल पिता सुंदर लाल पटेल उम्र 42 वर्ष ग्राम एरमसाही अपने बहनोई सूरज पटेल और बहन शिवकुमारी के ग्राम मुड़पार थाना सीपत के साथ बिलासपुर अस्पताल गए हुए थे।जो दोपहर 12,30 आसपास वापस ग्राम एरमसाही लौट रहे थे।

तभी किसान परसदा के पास तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रही हीरो डीलक्स बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे स्प्लेंडर में सवार तीनो लोग सड़क से दूर जा गिरे जिसमे से घटनास्थल में पीछे बैठे बहनोई सूरज पटेल की मौत हो गई।

वही श्याम सुंदर और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डायल 112 और 108 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य के ले जाया गया जहाँ घायल श्याम सुंदर ने भी दम तोड़ दिया वही उसकी बहन शिवकुमारी और एक अन्य बाइक चालक की इलाज जारी है।

एक अन्य बाइक चालक की जानकारी नही मिल पाई है।वही मस्तूरी पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...