रतनपुर

रतनपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत… परिवार में छाया मातम,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास 18 जनवरी की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील जायसवाल, निवासी ग्राम जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास, बेलतरा बस स्टैंड में पान ठेला चलाता है। 18 जनवरी 2026 को रात करीब 9.30 बजे वह अपने साथी अजय जायसवाल के साथ ठाकुर ढाबा से खाना खाकर एक्टिवा क्रमांक CG10AK6029 से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही पिकअप क्रमांक CG10BG6758 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील जायसवाल के दाहिने पैर के पंजे और घुटने, दाहिने हाथ, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अजय जायसवाल के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना में एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी दीपक जायसवाल और रवि विश्वकर्मा ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिम्स और फिर अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, बाद में अजय जायसवाल को रायपुर स्थित डीकेएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...