बिलासपुर

सीमापार से धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने जिला प्रशासन सतर्क, अब तक 4700 क्विंटल अवैध धान जब्त…..कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सीमा पार और पड़ोसी राज्यो से आने वाले धान के अवैध परिवहन और कोचियों द्वारा किये जा रहे धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिये जिला प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिये बनाये गये अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट करंगरा, गुम्माटोला और खैरझिटी का औचक निरीक्षण किया और बेरियर में तैनात कर्मियों को सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, पेण्ड्रारोड के एसडीएम मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त कलेक्टर पेण्ड्रारोड बी.सी.साहू उपस्थित थे।

विशेष टीम का गठन

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र अनुभाग पेण्ड्रारोड के ग्राम खैरझिटी, परखुड़ी, धुम्माटोला, धरहर, मालाडांड, चंगेरी, बरौर, कबीरचबूतरा, बहरीझोरकी एवं करंगरा मार्ग पर अंतर्राज्यीय नाका लगाया गया है तथा 24 घंटे यहां निगरानी की जा रही है। इन चेकपोस्ट में रात्रि गश्त हेतु राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई है।

बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई

बिचौलियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय ना कर सके, इसके लिये सभी विकासखंडों में राजस्व, खाद्य एवं मंडी के अधिकारियों द्वारा गहन निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक कोचियों से 4700 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है तथा अवैध धान परिवहन करने वाले 20 वाहनों को जब्त किया गया है और 89 प्रकरण बनाए गए है। मंगलवार को 6 कोचियों पर कार्यवाही की गई और कार्यवाही कर प्रकरण बनाया गया और इन कोचियों से 637 क्विंटल धान और धान परिवहन करने वाले 1 वाहन को जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...