मल्हार

जुए के फंड में पुलिस की दबिश, एक जुआरी की संदिग्ध मौत…..जिम्मेदार कौन

उदय सिंह

मस्तूरी- मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुटेला में अरपा नदी के किनारे लाखो के जुए के फंड में टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी, जहाँ लाखों का जुआ तो पकड़ा गया और 10 जुआरी भी हाथ लगे। लेकिन इस छापेमारी की कार्रवाई में एक जुआरी पकरिया निवासी सुभाष सिंह की संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस रेड के दौरान एक ग्रामीण की मौत की खबर सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, ग्रामीणों में आक्रोश है कि सुभाष की मौत कैसे हो गई। पुलिस का कहना है कि पानी मे डूबने से उसकी मौत हुई है, जबकि सुभाष कुशल तैराक है, परिजनों ने भी सुभाष के मौत पर आशंका व्यक्त की है। फ़िलहाल सुभाष के शव को मस्तूरी मरच्यूरी भेज दिया गया है और भारी मात्रा में पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात किया गया है इसके अलावा पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँच चुके है।जुआ बना मौत की वजहमामले में जुआ खेलने वालों को पकड़ने पहुँची पुलिस को देखकर भागना स्वभाविक है, लेकिन पुलिस का ऐसा डर की जान की परवाह भी न करना सोचने वाली परिस्थिति है। इस घटना में एक जुआरी या यह कहे एक परिवार के मुखिया की मौत हुई है, जिसका जिम्मेदार कौन है।रकम की बंदरबाटसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रेड और एक जुआरी की मौत होने की इस बड़ी घटना के बाद भी पुलिस चौकी में जुए के रकम की बंदरबाट होती रही, जहाँ एक तरफ़ पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुँच गए तो दूसरी ओर जुए में पकड़ी गई रकम के बंटवारे को लेकर कुछ जवानों के बीच विवाद भी चलता रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब