बिलासपुर

लिखित में आश्वासन नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों का हड़ताल रहेगा जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग 12 वर्षों से 43301 सफाईकर्मी काम कर रहे हैं जो संगठन के द्वारा लंबे समय से पूर्ण कालीन कलेक्टर दर की मांग करते आ रहे थे जिनको लेकर 5 अक्टूबर 2021 को स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा कमेटी का गठन किया गया था इसका तीसरी और अंतिम बैठक 3 अगस्त 2022 को मंत्रालय में आयोजित किया गया था इस बैठक में कर्मचारियों को पूर्ण कालीन कलेक्टर दर की मांग पूरी होने की आस लगाए बैठे थे परंतु कर्मचारियों को आश्वासन ही दिया गया, इस पर कर्मचारी संगठन का कहना है l कि पूर्व में संघ की मांगों को लेकर अनेक बार हड़ताल किए थे परंतु केवल आश्वासन मिला है आज पर्यंत तक सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण तथा लिखित में आश्वासन नहीं मिलने के कारण स्कूल सफाई कर्मचारियों का हड़ताल निरंतर जारी रहेगा l संघ के पदाधिकारी प्रांत अध्यक्ष संतोष खाडेकर,उपाध्यक्ष छाया साहू,कोषाअध्यक्ष भुनेश्वर लहरें,मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा,बस्तर संभाग अध्यक्ष अनुसूया सोनवानी,सरगुजा संभाग अध्यक्ष दुलारचंद कश्यप,दुर्ग संभाग सुख चरण साहू, ललित, कौशिक,शत्रुघ्न देवांगन,अशोक मांडले, महेंद्र चंद्राकर, बिलासपुर संभाग परदेस प्लंगेे,संतोष ,राजेश, भुनेश्वरआदि पदाधिकारी कर्मचारियों ने कहा है कि15 अगस्त तक लिखित में सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर संगठन एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे l

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...