रायगढ़

रायगढ़: श्याम मंदिर चोरी कांड का बड़ा खुलासा….27 लाख की संपत्ति बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – रायगढ़ के प्रतिष्ठित श्री श्याम मंदिर में हुई 27 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई सम्पूर्ण संपत्ति बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई रायगढ़ पुलिस, बिलासपुर और मुंगेली पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। मंदिर से चोरी गए धार्मिक आभूषण, नकदी और अन्य सामान को बरामद कर धार्मिक आस्था का सम्मान लौटाया गया है। 13-14 जुलाई की रात मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का मुकुट, कुण्डल, चार छत्तर, गलपटिया समेत लगभग 25 लाख के आभूषण और दानपेटी से दो लाख रुपये नकद चुराए थे। घटना की रिपोर्ट श्री श्याम मंदिर मंडल के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस पर धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज हुआ। एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सवा लाख मोबाइल नंबरों की जांच की।

साइबर सेल की मदद और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सारथी यादव की पहचान हुई, जो घटना को अंजाम देकर रेलवे ट्रैक के रास्ते ओडिशा भाग गया था। पुलिस ने उसे ओडिशा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी नवादाई, मित्र मानस भोय, उपेन्द्र भोय और ओडिशा निवासी विजय उर्फ बिज्जु प्रधान, दिव्य प्रधान के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। चोरी का सामान बोरी में भरकर गांव ले जाकर छिपाया गया और बेचने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का हार, मुकुट, कुण्डल, चार छत्तर, 10,000 रुपये नकद, एक मोटरसायकल और घटना के दौरान पहना गया संतरा रंग का टी-शर्ट बरामद किया है।

मामले में अब धाराएं 238, 299, 111, 3(5) BNS जोड़ी गई हैं। इस ऑपरेशन में एडिशनल एसपी, सीएसपी, पांच थाना प्रभारियों, साइबर सेल, एसीसीयू और बिलासपुर-मुंगेली पुलिस की टीमों ने मिलकर सफलता पाई। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने टीम को मार्गदर्शन दिया और समस्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह केवल चोरी का खुलासा नहीं, बल्कि रायगढ़ पुलिस की सजगता, संकल्प और सेवा का प्रतीक है, पुलिस अधीक्षक ने कहा, साथ ही सुरक्षित सुबह अभियान से नागरिकों को जुड़ने और अपने सीसीटीवी से सुरक्षा में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि धार्मिक आस्था पर चोट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर विश्वास और सुरक्षा की मिसाल कायम की है।

error: Content is protected !!
Letest
दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं...