बिलासपुर

VIDEO: डायरिया अपडेट :- दूषित पानी की सप्लाई से संक्रमण फैलने की आशंका…अब तक 2 की मौत, 149 मरीजों की हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में एकबार फिर डायरिया फैलने लगा है। जहाँ बीते 24 घंटे में 149 मरीजों की पुष्टि हुई है। तो वही दो मरीज की मौत होने हो गई है। यह पूरा मामला सरकंडा चांटीडीह का है। जहाँ देखते ही देखते दर्जनों लोगों की हालत गंभीर हो चली। इसके बाद किसी संक्रमित बीमारी की आशंका को लेकर वार्डवासियों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। एक साथ बड़ी संख्या में बीमार होने की जानकारी लगते ही विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। इधर मामले में स्वास्थ्य विभाग का अमला शनिवार को चांटीडीह में कैंप लगाकर लोगो की जांच कर रही है। जिसमे अब तक 739 घरों का सर्वे किया गया है। जिसमे से 127 मरीज मिले है।

जिनमे से 13 मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वही शुक्रवार को भी 22 मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिनका सघन उपचार जारी है। जबकि दो मरीजों की मौत भी हो गई। जिसमे कमला मिश्रा और अनीस कुरैशी शामिल है। बताया जा रहा है कि चांटीडीह के राम नगर, गौशाला, पठान मोहल्ला में स्थिति और भी गंभीर है। रहवासियों की माने तो यहां नालियों से होकर पाइपलाइन गुजरी है जिसके वजह से लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा हैं। शायद यही वजह रही की अब क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल, VIDEO: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर..ऑटो सवार पत्नी क... VIDEO:- बारात से लौट रही पिकअप पलटी… एक की मौत, 12 घायल, सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा छट्ठी कार्यक्रम में घुसे दबंग....गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला, एक युवक घायल पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां की ली जान...फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट, करंट के जाल में फंसी मौत.... जंगली सूअर के शिकार की कोशिश में युवक की गई जान, 4 आरोपी गिरफ्तार इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर....ऐतिहसिक नगरी मल्हार में 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला, न्यायधानी में बेखौफ गुंडागर्दी…कानून का नही डर, दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा, सनसनीखेज वारदात CCTV मे... बिलासपुर:- अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से मारपीट का मामला... दो आरोपी गिरफ्तार, फार्च्यूनर का...