क्राइम बिलासपुर

गुरुनानक ढाबे में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला..1 नाबालिग सहित 5 हुड़दंगी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए गुरुनानक ढाबा में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुशल माखीजा ने 19 अगस्त को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अगस्त की रात करीब 11 बजे आरोपी अंकित तिवारी, छोटू उर्फ हितेश कश्यप व उनके साथी गुरुनानक ढाबा पहुंचे और विवाद करने लगे। इसके बाद 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपी पुनः ढाबे पर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की और पैसा न देने पर मारपीट करते हुए ढाबे का कांच का दरवाजा तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी (34 वर्ष), छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप (30 वर्ष), निखिल चंद्राकर पिता स्व. विश्राम चंद्राकर (25 वर्ष), अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी (30 वर्ष) तथा एक नाबालिग शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं नाबालिग को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज