गौरेला

गौरेला पुलिस ने 48 घंटो में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, हत्या के बाद जली हुई मिली थी महिला की लाश…..प्रेमी ही निकला हत्यारा

डेस्क

गौरेला- थाना क्षेत्र के इलाके में बेलगहनाटोला में अपने पिता से अलग रहने वाली महिला सरिता भरिया की लाश उसकी झोपड़ी के पास ही जली हुई हालत में मिली थी, जहाँ खून के छींटे मिले थे, जिससे आशंका जताई जा रही थी कि महिला की किसी ने पहले हत्या की होगी फिर आग लगाई गई होगी। मामले में गौरेला पुलिस ने छानबीन करते हुए 48 घंटो में ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया है। दरअसल मृतिका सरिता भरिया अपने परिवार से अलग बेलगहनाटोला में रहती थी, जिसके घर कई लोगो का आना जाना था घटना दिनाँक को भी एक संदेही को उसके घर आने की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद मामले में यह खुलासा हुआ ही वह संदेही मृतिका का प्रेमी था, पुलिस ने मृतिका और संदेही के फोन कॉल के डिटेल के आधार पर तथ्य एकत्र किए तो मामला सामने आ गया फिर संदेही मोगली चौहान निवासी गौरेला की तलाश की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हत्या की वजह सामने आ गई। आरोपी युवक मोगली ने बताया कि महिला के घर कईं लोगो का आना जाना लगा हुआ था, जिससे वह नाराज था, जब उसने इस बात पर एतराज जताया तो महिला सरिता भरिया उल्टे उससे ही विवाद करने लगी और डंडे से मारने लगी, चूंकि घटना दिनांक 15 दिसंबर की रात दोनों ने ही शराब पी थी तो यह विवाद और बढ़ गया, गुस्से में आकर उसने पहले गला दबाकर कर उसकी हत्या कर दी, फिर डर से उसने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

प्यार में तकरार

मामले में पुलिस ने सही संदेही की पहचान की और उसे पकड़कर पूछताछ की तो प्यार में तकरार के बाद चरित्र शंका पर हत्या का खुलासा हुआ, जिसमे गौरेला पुलिस ने आरोपी मोगली चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसपी, एडिशनल एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित पाटले सहित थाना स्टॉफ ने गंभीरता दिखाई और 48 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...