छत्तीसगढ़

प्रशासन में भारी सर्जरी, बिलासपुर के एसपी और आयुक्त बदले

सत्याग्रह डेस्क

गुरुवार देर शाम अचानक प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ। लंबे वक्त से अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव के बाद प्रशासनिक सर्जरी होगी और अधिकारियों के तबादले हैं होंगे ।आखिरकार मंत्रालय से गुरुवार देर शाम आदेश जारी किया गया। बिलासपुर के एसपी अभिषेक मीणा का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर रायपुर के सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल बिलासपुर के नए एसपी होंगे।

वही अभिषेक मीणा को सेनानी सिटी जेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर भेजा गया है ।सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार बिलासपुर के संभाग आयुक्त टी सी महावर का भी तबादला हो गया है ।

आगामी आदेश तक उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है । वहीं टी सी महावर मनरेगा के आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

उनके स्थान पर भरत लाल बंजारे को बिलासपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है । कुछ अधिकारियों के पर कतरे गए हैं तो कुछ को प्रमोट भी किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...